भारत के संस्कार तार तार हो गए
---------------------------------------------------------------
कैसे बताये खुद से अपनी ये कहानी
मिलती नहीं है प्यार में मीरा सी दीवानी
यादो में खो गयी है अब सीता निशानी
होती नहीं है अब कोई झाँसी में मर्दानी
प्रकाश की अवनि पे अंधकार हो गए
सारी धरा कुसंस्कृति के शिकार हो गए
भारत के संस्कार तार तार हो गए
न राष्ट्रभक्ति है न स्वाभिमान बची है
विचारों में सिर्फ हिंदू मुस्लमान बची है
कट्टरता को बढ़ाने की घमासान मची है
शेखर -सुभाष आज फिर से लुप्त हो गए
लगता है सारी चेतना ही सुप्त हो गए
इतिहास के पृष्ठों में शर्मसार हो गए
भा रत के संस्कार तार तार हो गए
आदर्श और सभ्यता का नाम नहीं है
इंसान और ईमान का अब दाम नहीं है
संत के इस देश में अब संत नहीं है
अनाचार अव्यवहारअनीति का कोईअंत नहीं है
आज नेताओं के कैसे विचार हो गए कि
कहने से वन्दे मातरम इंकार कर गए
भारत के संस्कार तार तार हो गए
जीना चाहता हूँ
---------------------------------------
मैं जीवन को जीना चाहता हूँ
धूप छाँव की समस्त अनुभूतियों को
कलेजे से लगा निर्दन्द हो
मानवता का छंद नव रचना चाहता हूँ
मै जीवन को जीना चाहता हूँ
मुझे बढ़ाने दो कदम अपने
कश्मीर से कन्याकुमारी तक
असम अरुणाचल से गुजरात तक
परिभ्रमण कर अनेकता मे एकता का
भाव नया गढ़ना चाहता हूँ
मैं जीवन को जीना चाहता हूँ
आर्यावर्त की ये श्रेष्ठ संस्कृति
सभ्यता का वैभवशाली इतिहास
अपने ही वर्तमान पर विवश है
आठ आठ आंसू बहाने को आज
कहा खो गया है वन्दे मातरम का
राष्ट्रीय भाव आज आजके जननायकों से
प्रश्न यही मई पूछना चाहता हूँ
मैं जीवन को जीना चाहता हूँ
विश्व का ये विशालतम प्रजातान्त्रिक वटवृक्ष
झुलस रहा है आज जाति और धर्म की अग्नि में
और हम फंस रहे हैं दिन प्रतिदिन
सवर्ण पिछड़ा बहुसंखयक अल्पसंखयक
जैसे संकुचित विचारों के जाल में
राष्ट्रीय अस्मिता जो मिट रही है आजकल
हर साँस की कीमत मैं अपनी
इस वतन के नाम करना चाहता हूँ
मई जीवन को जीना चाहता हूँ
धुप छाव की समस्त अनुभूतियों को
कलेजे से लगा निर्दन्द्व हो
मानवता का छंद नव रचना चाहता हूँ
मैं जीवन को जीना चाहता हूँ
लिखना चाहता हूँ
-------------------------------------------------
कुछ अनकहे जज़्बात लिखना चाहता हूँ
जो दिल में है वही बात लिखना चाहता हूँ
मुझे चाहत नहीं है ख्वाव लिखने की
मैं हकीकत ही इंकलाब लिखना चाहता हूँ
उलझे हुए सपने सजाने में क्या रखा है
मेरी मंजिल अगर मैं हूँ तो ज़माने में क्या रखा है
खुद को छोड़ ग़ैरों को आजमाने में क्या रखा है
अंधेरों को समां कहना तेरी आदत होगी
पर मैं रात को रात लिखना चाहता हूँ
जो दिल में है वही बात लिखना चाहता हूँ
माना कि जिंदगी किसी जंग से कम नहीं
हमें इसमें खोने का कोई गम नहीं
गुलाब के फूलों से नहीं तो
गुलाब के काँटों से होकर ही सही
पर मैं ये जंग जीतना चाहता हूँ
मैं विजय का इतिहास लिखना चाहता हूँ
जो दिल में है वही बात लिखना चाहता हूँ
मुझे चाहत नहीं है ख्वाब लिखने की
मैं हकीकत ही इंकलाब लिखना चाहता हूँ
जो दिल में है वही बात लिखना चाहता हूँ
BY :-VEDANT KUMAR
STREAM:-ECE
ROLL:-380216010118












